फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Received the bodies of elderly woman , not identified

अधेड़ महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

Sun, 28 Jun 2015 07:21 PM IST
मैगलगंज/हैरमखेड़ा
मैगलगंज/हैरमखेड़ा Updated Sun, 28 Jun 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर शाहजहांपुर रेलवे लाइन के पास शनिवार रात अधेड़ महिला का क्षतविक्षत शव मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज इलाके के चपरतला गांव के पास से होकर गुजरी रेलवे लाइन के किनारे शनिवार शाम लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने एक महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव पड़ा होने की सूचना पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला पिछले कुछ दिनों से घूमती हुई देखी जा रही थी जो संभवत: मानसिक रूप से बीमार थी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष है। अनुमान है कि मनोरोगी होने के कारण वह घूमते हुए रेलवे लाइन के पास पहुंच गई होगी और किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed