फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raw baby's death by falling wall

कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की मौत

Mon, 06 Jul 2015 10:37 PM IST
ओयल।
ओयल। Updated Mon, 06 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Raw baby's death by falling wall
खीरी थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर के मजरा लोनपुरवा में रविवार की रात हुई वर्षा से भीगी कच्ची दीवार सोमवार को भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे के नीचे दबने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव लोनपुरवा निवासी घनश्याम ऊर्फ  कल्लू सोमवार को मजदूरी करने गया था। घर में पत्नी कलावती, उसकी पुत्री मंशा व रागिनी मौजूद थीं। दोपहर करीब तीन बजे मंशा घर के सामने लगे नल पर पानी पीने के लिए निकली। बताते हैं इसी दौरान घर के बाहर स्थित करीब बारह फुट लंबी कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें मंशा व सामने खेल रहे बकरी के दो बच्चे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मां कलावती चीखने-चिल्लाने लगी। कलावती का शोर सुन कर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंशा के मलबे में दबे होने की जानकारी होने पर आनन-फानन में मिट्टी हटाकर मंशा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दीवार के मलबे में दबने से बकरी के दो बच्चों में एक की मौत हो गई। ग्रामीणों से घटना की सूचना पाकर एसओ खीरी महेंद्र सचान, लेखपाल सीताराम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं ओयल चौकी इंचार्ज को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन ओयल पुलिस दो घंटे बाद लिखित सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पेड़ से दबकर भैंस मरी
मितौली। तेज हवा व वर्षा के चलते मितौली थाने में लगा गूलर का कई वर्ष पुराना पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। पेड़ के गिरने से बिजली लाइन टूट गई। वहीं क्षेत्र में कच्चे मकानों की छत व दीवारें गिर गई। गांव चटौरा में नीम का पेड़ गिरने से गुड्डू वर्मा की भैंस पेड़ के नीचे दबकर मर गई। इसी तरह तेज हवा से बिजली के कई खंभे गिरने से मितौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed