फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raped by a girl with a shock

शौच को गई बालिका के साथ साले-बहनोई ने किया रेप

Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।  Updated Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Raped by a girl with a shock
रेप पीड़िता
पीड़िता के शोर करने पर घर वालों ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार  
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की गैंगरेप की रिपोर्ट 


पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम शौच करने गई किशोरी को गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपने साले के साथ उसे दबोच लिया और दोनों ने उसके साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में उसकी पिटाई कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। 

एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। जहां पहले से ही गांव का शफीक अहमद अपने साले गांव उमरिया निवासी समीर अहमद के साथ मौजूद था। दोनों ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और दुराचार किया। इसी बीच किशोरी ने शोर मचाया तो घर वाले और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख दोनों आरोपी बालिका को छोड़कर भागने लगे। इस परश ग्रामीणों ने उमरिया निवासी समीर अहमद को दबोच लिया, जबकि उसका बहनोई भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की पहले जमकर पिटाई की। बाद में उसे सदर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बालिका के भाई की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है, मेडिकल प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed