फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rape of the girl in the closet Was killed after

कोठरी में बालिका की रेप के बाद की थी हत्या 

Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Rape of the girl in the closet Was killed after
बलात्कार - फोटो : concept photo

विज्ञापन
 
अमर उजाला की खबर पर हरकत में आई पुलिस 
आरोपी की खून के धब्बे लगी पैंट, शर्ट और बनियान कब्जे में ली  

शहर से सटे गांव की आठ वर्षीय बालिका का जिस बाग के कुएं में शव मिला था। पुलिस की माने तो आरोपी ने उसी कुएं के पास स्थित एक कोठरी में बालिका के साथ रेप किया। बालिका के चीखने पर उसकी गला दबाकर हत्या की और शव कुएं में फेंक दिया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खून के धब्बे लगे कपड़ों को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
22 मई को एक आठ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। बालिका का शव खीरी रोड पर स्थित एक बाग में स्थित कुएं मे मिला था। पुलिस ने बालिका के चाचा की ओर से उसके गांव के ही मोहन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सदर कोतवाली के एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बकौल एसएसआई, दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ मौसा के घर से वापस जा रही थी। सहेलियों में आरोपी के परिवार की एक किशोरी भी शामिल थी। आरोपी ने मोहल्ले में ही एक व्यक्ति के घर के बाहर लगे पेड़ से अंगूर तोड़कर परिवार की किशोरी और उसकी दूसरी सहेली को दे दिया। बाद में उन्हें घर भेज दिया और बालिका को आम दिलाने के बहाने बाग में लाया, जहां उसके साथ रेप किया। चीखने चिल्लाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बुधवार को अमर उजाला में छपी खबर पर पुलिस हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की खून के धब्बे लगी पैंट, शर्ट और बनियान कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस कार्रवाई की विभिन्न संगठनों ने की निंदा
 बार कौैंसिल और भाजपा बोली वापस हो दर्ज मुकदमा
आज बार कौसिंल एसपी को सौैंपेगा ज्ञापन
पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे दिलवाने की मांग 

 रेप के बाद बालिका की हत्या के मामले को लेकर पुलिस लापरवाही को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की विभिन्न संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है और दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। रेप के बाद बालिका की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने दबाव बनाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यदि दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो भाजपा आंदोलन करेगी। जिला महामंत्री आशू मिश्रा, सुनील सिंह आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान अनुराग मिश्रा, अनिल यादव, संजय रायजादा, राजेश सिंह, राजकिशोर मौर्य आदि मौजूद थे। उधर बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 मई को एसपी को ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमा वापस कराने की मांग की जाएगी। व्यापार मंडल, वैश्य एकता परिषद, अधिवक्ता संघ आदि ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की और मुकदमा वापस कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed