फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramkumar four accused in the murder case arrested

रामकुमार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar four accused in the murder case arrested
crime - फोटो : amar ujala
चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद, तीन फरार
विज्ञापन

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर के गांव भंगहा में हुए बसपा बूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद करने का दावा किया है।

बता दें कि रविवार को गांव भंगहा निवासी 25 वर्षीय बसपा बूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की मां महदेई की ओर से सात लोगों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार थे। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी अमित अवस्थी उर्फ रामसुचित, लाला उर्फ पुष्पेंद्र अवस्थी निवासी नौधन, राजेश यादव और स्वतंत्र वर्मा निवासी भंगहा को झमपुरवा पुल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से एक चाकू, लोहे की रॉड और डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed