फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram was a fire caused by a short circuit in the housing

काशीराम आवास में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ram was a fire caused by a short circuit in the housing
अाग - फोटो : अमर उजाला
नगर की कांशीराम कालोनी के एक आवास में शार्ट सर्किट से आग लग गई है, जिसमे हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 25 में जावेद अंसारी के 296 नंबर के आवास में शाम को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें बिजली उपकरण टीवी, कूलर और बिस्तर आदि घरेलू सामान जल जाने से हजारों का नुकसान हो गया है। जावेद की पत्नी नूरी ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ नीचे बैठी थी। तभी अचानक कमरे की खिड़की से निकलते धुएं को देखकर शोर मचाया और पति को सूचना दी। शोर सुनकर पहुंचे कालोनी वासियों ने सूझबूझ से पहले बिजली सप्लाई बंदकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। कालोनी में अचानक लगी आग से भगदड़ मच गई। लोगों ने फोन से पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी, किंतु उनके पहुंचने से पहले ही कालोनी वासियों ने आग को बुझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed