फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rajmangal hatyakand ke aaropi pakar se door

राजमंगल हत्याकांड के दो आरोपी पकड़ से दूर

Mon, 15 Dec 2014 11:01 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 15 Dec 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खुशीपुर के राजमंगल हत्याकांड में मुख्य आरोपी के अलावा अभी दो अन्य
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक सप्ताह बाद भी दोनाें आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतक के पिता ने अन्य आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुर निवासी रामध्यान के 17 वर्षीय पुत्र राजमंगल की आठ दिसंबर को हत्या कर दी गई थी।  पिता रामध्यान का आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कच्ची शराब पीकर गाली-गालौज की थी, जिसका उसके पुत्र ने विरोध जताया था और इसी से नाराज होकर उसने उसके पुत्र की हत्या कर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिरुद्ध उसकी पत्नी लालमति और पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें अगले ही दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अन्य दो आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। मृतक के पिता ने अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed