{"_id":"b730724f9257b9096abcbcc195843a90","slug":"pshuvadhe-fire-the-death-of-four-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुवाड़े में आग लगने से चार जानवरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुवाड़े में आग लगने से चार जानवरों की मौत
बिजुआ
Updated Mon, 02 Feb 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
जानवरों के लिए गले में बांधी गई जंजीर उनके लिए मौत का सबब बन गई। एक पशुवाड़े में आग लगने से चार पशुओं की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा खाद, गेहूं और भूसे समेत चार छप्पर भी जल गए।
गोला तहसील और भीरा थाना क्षेत्र के रंजीतनगर निवासी चैन सिंह के झाले पर बने पशुवाड़े में शाम पांच बजे आग लग गई, जिस समय आग लगी घर के लोग मेहमानों के साथ बैठे हुए थे। आग की लपटें उठती देख सभी बाहर दौड़े, देखा तो पशुवाड़े में आग लगी थी। यहां सात जानवरों के गले में रस्सी होने पर उसे काट दिया गया, जिससे वे सुरक्षित निकल आए। जबकि दो भैंसों, एक गाय और एक बछिया के गले में लोहे की जंजीर पड़ी होने से वह नही काटी जा सकी। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा छप्पर में रखीं 30 बोरी यूरिया, बोरों में भरा गेहूं और जानवरों के खाने के लिए भरा गया भूसा जल गया। सपा नेता सुरेंद्र सिंह बिग्गी ने लेखपाल को फोनकर सूचना दी, पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।