फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Provost including Sadar four charge deleted

सदर कोतवाल समेत चार प्रभारी हटाए गए

Tue, 02 Feb 2016 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Provost including Sadar four charge deleted
एसपी अखिलेश चौरसिया ने सोमवार की रात सदर और गोला कोतवाल समेत चार प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन भेज दिया। हालांकि समाचार भेजे जाने तक इनके स्थान पर नए प्रभारियों की तैनाती अभी नहीं हुई है। डीजीपी के आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि 58 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और दोबारा किसी थाने पर प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर या एसआई को प्रभारी नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि इस आशय की खबर अमर उजाला ने एक फरवरी 2016 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसमें डीएम ने भी बगैर अप्रूवल और ओवरएज वाले बनाए जा रहे प्रभारियों पर विरोध जताया था। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने सोमवार की रात कार्रवाई की है। पीआरओ सेल के मुताबिक सदर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, गोला कोतवाल नेमचंद्र गंगवार, संपूर्णानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह और फूलबेहड़ थाना प्रभारी देव सिंह यादव को लाइन भेज दिया गया है। बताते चलें कि गोला कोतवाल नेमचंद्र गंगवार और संपूर्णानगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी बलवीर सिंह की आयु 58 वर्ष पूरी हो चुकी है। वहीं शहर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव की इस पद पर दोबारा तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

--
और आठवें दिन हट गए बलवीर
हाल में ही स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को एसपी अखिलेश चौरसिया ने 26 जनवरी को संपूर्णानगर थाने के प्रभारी के पद पर तैनात किया था, लेकिन ओवरएज के चलते उन्हें भी थाने के चार्ज की कुुुर्सी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed