फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal's house robbery, murder of brother

प्रधान के घर डकैती, भाई की हत्या

Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Principal's house robbery, murder of brother
हत्‍यया

विज्ञापन
 पुलिस चौकी ढखेरवा क्षेत्र में कुसहा के ग्राम प्रधान के घर शुक्रवार रात आठ-दस बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर प्रधान के भाई को मुंह में नुकीला औजार घोंपकर मार डाला। जबकि प्रधान की मां, उनके भाई की पत्नी और उसके तीन बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। बदमाश 65 हजार रुपये समेत दो लाख का सामान लूट ले गए। रात में ही एसपी के साथ पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। तलाश करने के बावजूद बदमाश हाथ नहीं आए।
प्रधान अखिलेश चौधरी उर्फ पप्पू इन दिनों लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। घटना में मारे गए उनके भाई अवधेश उर्फ गुड्डन की पत्नी सुनीता ने बताया कि घर पर वह अपने पति, आठ वर्षीय बेटा अभय और बेटी नैंसी के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी पल्लवी दूसरे कमरे में 60 वर्षीय सास अवध कुमारी के साथ लेटी थी। रात करीब सवा बारह बजे आठ-दस बदमाश घर में घुस आए और चैनल की कुंडी खोल ली। कुछ बदमाश सास अवध कुमारी के कमरे में घुस गए और सास व पुत्री पल्लवी को बंधक बनाकर पिटाई की। शोर मचाने पर सास के मुहं में कपड़ा ठूंस दिया और लूटपाट शुरू कर दी। चीखें सुनकर अवधेश के कहने पर सुनीता उस कमरे में पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटने के बाद बंधक बना लिया। इसके बाद छह सात बदमाश अवधेश के कमरे में घुस गए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर उनके मुंह में नोकदार औजार डाल दिया, जिससे अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बदमाश अवध कुमारी के कमरे में रखे 15 हजार नकदी, सोने की अंगूठी और अवधेश के कमरे में रखे 50 हजार रुपये, पांच साड़ी, तीन तोला सोना और दो मोबाइल फोन लूट ले गए। सभी बदमाश काला नकाब और काले कपड़े पहने थे। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधान ने लखनऊ से ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ उमाशंकर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों को पुरानी रंजिश में घटना होने का शक
घर वालों को शक है कि करीब नौ साल पहले प्रधान को जिंदा जलाने के प्रयास के हुए मामले की रंजिश में घटना हुई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed