फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal rural shot injured

प्रधान ने ग्रामीण को गोली मारी घायल

Mon, 25 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Principal rural shot injured
injured - फोटो : amar ujala
घायल की तहरीर पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मनिकापुर गांव के प्रधान ने गांव के ही युवक विनोद को चुनाव की रंजिश में गोली मार दी। छर्रे दाएं हाथ और दाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
गांव मनिकापुर निवासी घायल विनोद कुमार ने बताया कि उसके  परिवार से वर्तमान प्रधान कमलेश कुमार की चुनाव की रंजिश चल रही है। परिवार के श्रीराम का घर भी उसके घर के पड़ोस में है। रविवार की रात को प्रधान कमलेश कुमार के छोटे भाई मनोज और श्रीराम के बीच नाली को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान वह पास ही स्थित अपने बंगले के बाहर बैठा था। इसी बीच प्रधान कमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर प्रधान लाइसेंसी बंदूक लेकर दोबारा आ धमके और अपने भाई ब्रजेश, जगदंबा और मनोज को साथ लेकर उसके घर के पास दो फायर किए। तीसरा फायर सामने से कर दिया और भाग निकले। छर्रे विनोद के दाएं हाथ और पैर में लगे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल विनोद की ओर से ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, चचेरे भाई ब्रजेश, मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

एसओ फरधान तपेश्वर सागर के अनुसार दो पक्षों में वाद-विवाद हुआ है। वही पर  विनोद खड़ा था। ग्राम प्रधान ने फायर किया, जिससे वह घायल हुआ है। तहरीर  के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। --
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने भतीजे पर भी कर चुका है फायर
विनोद कुमार का  कहना है कि प्रधान कमलेश कुमार अपराधी किस्म का आदमी है। शराब पीकर गांव  में आए दिन झगड़ा करता है। प्रधान ने दो फरवरी 2016 को अपने भतीजे कुलदीप  पर भी फायर किए थे। गनीमत यह रही उसके गोली नहीं लगी। तत्कालीन एसओ  रामकुमार यादव ने तब कोई कार्रवाई न करके गांव में जाकर सुलह समझौता करवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed