{"_id":"e76dc7835f43137e94ea848f37808c1e","slug":"principal-of-the-student-wasted-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने बर्बाद किया छात्रा का सत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य ने बर्बाद किया छात्रा का सत्र
बांकेगंज।
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा नौ तक पढ़ने के बाद छात्रा नीतू जब दसवीं में प्रवेश के लिए गई तो प्रधानाचार्य ने उसे बाद में आने को कहा। किसी तरह फीस आदि का इंतजाम कर दस दिन बाद जब छात्रा पहुंची तो सीटें फुल होने का बहाना बनाकर छात्रा को स्कूल से चलता कर दिया।
इसके बाद छात्रा और उसके अभिभावक प्रधानाचार्य से प्रवेश के लिए मिन्नते करते रहे पर उन्होंने न प्रवेश लिया और न ही टीसी दी। चार सितंबर को जब छात्रा अपनी मां के साथ स्कूल पहुंची तो प्रधानाचार्य ने टीसी उसके हाथ में थमा दी और कहा कि जाओ जिससे शिकायत करनी हो करो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। बांकेगंज कस्बा निवासी छात्रा नीतू और उसके पिता रमेश की स्थिति यह है कि कस्तूूरबा गांधी बालिका स्कूल में उसे प्रवेश मिला नहीं और देर में टीसी मिलने से दूसरी जगह प्रवेश मिलना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्रा नीतू का एक कीमती साल बर्बाद हो गया। इससे परेशान उसके अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग की है।
इस बाबत प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि चार सितंबर को छात्रा अपनी मां के साथ आई थी और मुझसे जबरन टीसी कटवाकर ले गई हैं। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उधर इस संबंध में डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला गंभीर है। मामले की जांच मैं स्वयं करूंगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।