फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal accused of assaulting hit hygienists

प्रधान पर लगा सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
- गुस्साए कर्मियों ने ब्लाक गेट बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज होने तक काम बंद करने की दी चेतावनी

ग्राम पंचायत पिपरिया धनी के प्रधान पर अपने गांव के सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने की खबर पर भड़के सफाईकर्मियों ने ब्लाक गेट बंद कर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी प्रधान के खिलाफ मुकदमा न लिखे जाने तक हड़ताल पर रहने का एलान किया है। 

पिपरिया धनी गांव के सफाईकर्मी उमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को स्कूल में वह सफाई कर रहा था, तभी वहां पर आए प्रधान रावेंद्र कुमार ने उसे जाति-सूचक शब्द कहकर उससे मारपीट की। इस दौरान प्रधान ने उसकी शर्ट फाड़ दी, साथ ही कहा कि दोबारा गांव में दिखा तो जान से मार देंगे। उमेश के मुताबिक दो दिन से उसकी ड्यूटी ब्लाक पर लगी थी, वह बुधवार को प्रधान से अपने कागज पर साइन कराने के लिए उनके पास गया, प्रधान ने उसके कागज पर साइन करने से इंकार कर दिया। गुरुवार को उसके गांव पहुंचने पर एक बार फिर से उससे मारपीट पर उतारू हो गए। सफाईकर्मी के साथ मारपीट की खबर पाकर ब्लाक के दर्जनों सफाईकर्मी विरोध करने के लिए ब्लाक पर जमा हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने ब्लाक का गेट बंद कर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नारेबाजी करने लगे। सफाईकर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी बीडीओ अशोक कुमार से मिले। बीडीओ ने एसओ भीरा ब्रजराज यादव को जानकारी दी। सफाईकर्मचारियों ने डीएम एपी समेत अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed