फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pradhan accuses Chavan of plotting revolver

प्रधान ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिवाल्वर तानने का आरोप      

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      पलियाकलां। 
अमर उजाला ब्यूरो      पलियाकलां।  Updated Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accuses Chavan of plotting revolver
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोप को बताया निराधार, प्रधान की शह पर बालू खनन की कही बात      
विज्ञापन

हुआ हंगामा, एसओ पलिया ने पहुंचकर संभाला  
   
 इलाके के मझगईं चौकी क्षेत्र के बबौरा गांव में उस समय हंगामा मच गया। जब पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर वहां पहुंचकर पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभद्रता करते हुए ग्राम प्रधान पर रिवाल्वर तान दी। इससे हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंचे एसओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं पुलिस ने रिवाल्वर तानने की बात से इंकार किया है।       

बबौरा गांव के प्रधान भूमिसरण ने बताया कि उसका खेत विष्णुपुर में हैं जहां से उपयोग के लिए एक ट्राली मिट्टी उसने अपने मिलने वालों से कहकर निकालने के लिए कहा था। इसके बाद रामलखन आदि उसके खेत से मिट्टी निकालकर लाने लगे। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज और एक सिपाही मौके पर पहुंच गए और पैसों की मांग करने लगे। पैसा देने से इंकार करने पर  गुस्साए चौकी इंचार्ज ग्राम प्रधान के पास पहुंच गए और अभद्रता करते हुए रिवाल्वर तान दी। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और वहां पर हंगामा होने लगा। इसकी सूचना पर एसओ विपिन कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस बाबत एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति बालू खनन कर ला रहा था जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी, रिवाल्वर तानने वाली बात गलत है। उन्होंने बताया कि प्रधान अपराधी किस्म का है तथा उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं इसीलिए उच्चाधिकारियों से मामलेे को अवगत करा दिया गया है, निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर मझगईं चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि प्रधान की शह पर बालू खनन हुआ था तथा पूछताछ करने पर उल्टा वह दबंगई दिखाने लगा, जिसके बाद पलिया एसओ को इसकी सूचना दे दी गई थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed