फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poultry farm worker killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में पोल्ट्री फार्म पर मजदूर की मौत

Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Poultry farm worker killed in mysterious circumstances
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होने की आशंका 
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा के गांव अभयपुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले सदर कोतवाली के गांव धानपुर निवासी मजदूर 30 वर्षीय बिंद्रा प्रसाद की मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म मालिक और मृतक के परिवार वालों ने अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना धौरहरा के गांव अभयपुर निवासी नसीर ने बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म गांव में ही है। पोल्ट्री फार्म पर सदर कोतवाली के गांव धानपुर निवासी विंद्रा प्रसाद मजदूरी करता था। वह पोल्ट्री फार्म पर रहकर चूजों को दाना-पानी देते था। उन्होंने बताया कि बिंद्रा प्रसाद शराब का आदी थी। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह पोल्ट्री फार्म से चला गया। रात करीब दो बजे नशे की हालत में वापस पहुंचा और तख्त पर लेट गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा बिंद्रा प्रसाद तख्त के नीचे गिरा पड़ा था। उसके मुंह से झाग आ रही थी और वह हाथ-पैर चला रहा था। आनन-फानन में उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया और घर वालों को सूचना दी। बाद में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने भी अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed