{"_id":"aaf73d7b853d1923a77a34a20be2d526","slug":"posion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से किशोरी समेत दो की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहर खाने से एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोला क्षेत्र के गांव रसूलपना निवासी रामनरेश की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को जहर खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं सदर कोतवाली के मोहल्ला राजगढ़ निवासी 40 वर्षीय सरवन कुमार चौधरी ने जहर खा लिया, जिससे हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन