फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police rescued Railway Station hostages

पुलिस ने मुक्त कराया रेलवे स्टेशन से अपहृत व्यक्ति

Fri, 13 Feb 2015 07:44 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 13 Feb 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
Police rescued Railway Station hostages
स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुरुवार देरशाम अपहृत व्यक्ति को एसपी की कड़ी झिड़की के बाद पुलिस ने विशेनपुरी के एक बंद कमरे से बरामद कर लिया। उसने इस संदर्भ में दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है।
विज्ञापन

देवरिया निवासी राजू पासवान का गुरुवार देर शाम पलिया रेलवे स्टेशन से कुछ लोगों ने अपहरण कर रुपये और मोबाइल छीन लिया था। बाद में उसकी पिटाई की और अपहृत कर विशेनपुरी गांव ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। स्थानीय पुलिस और जीआरपी के तत्काल कोई कार्रवाई न करने पर लोगों ने इसकी शिकायत एसपी से फोन पर की थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने सीओ पलिया रामआसरे सिंह और एसओ केपी सिंह को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी कर विशेनपुरी के एक कमरे में बंद राजू पासवान को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया और दो अपहरणकर्ताओं को भी धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं बबलू उर्फ विजय और उसके भाई छोटे उर्फ रंजीत कुमार पुत्रगण जंगली निवासी विशेनपुरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उधर अपहृत राजू पासवान के मिलने पर परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है। राजू ने बताया कि अपहरणकर्ता उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे, जिसे उसने दूसरे को ठेके पर दे दिया था। इससे नाराज होकर ही उन लोगों ने उसकी पिटाई की और अपहृत कर कमरे में लेजाकर बंद कर दिया और उससे रुपये और मोबाइल छीन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed