फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police reaching the loot Chinati incident changed

पुलिस पहुंचते ही लूट की वारदात छिनैती में बदली

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही। Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police reaching the loot Chinati incident changed
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- पहले थैला लूटने की बात कहकर चीखता रहा पीड़ित
- बाद में मारपीट कर बैग लेकर भाग जाने की दी तहरीर


 बाइक से ससुराल जा रहे दंपति का 25 हजार रुपयों सहित बैग लूट लिया गया। इससे अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस पहुंचने के बाद पीड़ित ने बैग गिरने और अज्ञात लोगों के पिटाई कर नगदी समेत बैग छीन ले जाने की तहरीर पुलिस को दे दी है।

पलिया कोतवाली के ऐंठपुर गांव का राधेश्याम रविवार को अपनी पत्नी रामदेवी के साथ बाइक से गांव भेड़ौरा अपनी ससुराल जा रहा था। राधेश्याम ने बताया कि शाम को पांच बजे जब वह घोसियाना गांव के पास पहुंचा। तभी बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर बैग लूट लिया और भाग निकले। इस पर उसने पुलिस सहित क्षेत्र के लोगों को भी लूट की जानकारी दी, लेकिन पुलिस पहुंचने के बाद राधेश्याम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका बैग गिर गया। बैग में उसके पच्चीस हजार रुपये रखे थे। इसका उसको पता नहीं लग सका। सिंगाही पहुंचकर बैग गायब होने की जानकारी होने पर वह तुरंत वापस लौटा तो घोसियाना गांव के पास बोलेरो सहित पांच-छह लोग खड़े थे। उनके हाथ में उसका बैग था और उसमें से रुपये निकालकर वे लोग देख रहे थे। राधेश्याम ने अपना बैग और रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बैग और रुपये लेकर बोलेरो सवार भाग निकले। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, इस बाबत एसओ दिनेश सिंह यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर पहले लूट की चर्चा और फिर छिनैती की बात सामने आने पर यहां यह मामला चर्चा का केन्द्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed