फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police ransacked the game in FIR

लूटपाट की एफआईआर में पुलिस ने किया खेल 

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उचौलिया।
अमर उजाला ब्यूरो/उचौलिया। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police ransacked the game in FIR
police - फोटो : amar ujala
छह के स्थान पर लिखे चार लुटेरे, सिर्फ 16 सौ रुपये छीनने का किया जिक्र
विज्ञापन

दो दिन पहले हाइवे पर सीतापुर के वाणिज्यकर अधिकारी को बोलेरो सवारों ने लूट लिया था। अधिकारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने काफी फजीहत के बाद अपराध संख्या निल पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन दर्ज रिपोर्ट में खेल करने से नहीं चूकी। 
बता दें कि शाहजहांपुर के मोहल्ला हुंडाल निवासी रविंद्र अग्निहोत्री सीतापुर में वाणिज्य कर अधिकारी हैं। 17 जून को वह सीतापुर जाने के लिए शाहजहांपुर में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो सवारों ने उन्हें लिफ्ट देकर बैठा लिया। रास्ते में उनकी पिटाई कर असलहों के बल पर छह हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक घड़ी लूट ले गए थे। पीड़ित अधिकारी के मुताबिक बोलेरो में छह बदमाश सवार थे। लूटपाट के बाद बदमाश उन्हें उचौलिया से दो किलोमीटर पहले फेंक कर भाग निकले थे। पुलिस ने काफी फजीहत होने के बाद रविवार को घटना की रिपोर्ट तो अपराध संख्या निल पर दर्ज कर ली, लेकिन उसमें भी खेल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट में न तो अंगूठिया दिखाई और न ही घड़ी। छह हजार रुपये के स्थान पर सिर्फ 16 सौ रुपये की नगदी छीनना दिखाया। 
विज्ञापन

इस बाबत चौकी प्रभारी समीर जावेद ने बताया कि वाणिज्यकर अधिकारी ने जो तहरीर पुलिस को दी थी, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed