फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police problem

साल भर पुलिस को छकाते रहे बदमाश

Fri, 26 Dec 2014 05:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
police problem
इसे पुलिस की लापरवाह कार्यशैली कहें या चोर-लुटेरों के प्रति पुलिस की उदारता। सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाश सालभर पुलिस को छकाते रहे लेकिन पुलिस उनकी धर-पकड़ के प्रति उदासीन रही। आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से लेकर 15 दिसंबर तक हुई डकैती, लूट और चोरी की घटनाओं के खुलासे में कोतवाली पुलिस फिसड्डी साबित हुई।
विज्ञापन

पुलिस की वार्षिकी रिपोर्ट के मुताबिक सालभर में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बालक और एक वृद्धा समेत 13 लोगों की हत्या हुई। इनमें छाउछ में हुई महिला की हत्या को छोड़कर पुलिस ने सभी घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। इसी तरह डकैती की तीन घटनाओं में एक का भी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने लूट की नौ में छह घटनाओं के खुलासे का दावा किया लेकिन दाल व्यापारी रमेश गुप्ता से तीन लाख की लूट की घटना समेत तीन मामलों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। नकबजनी की 12 घटनाओं में सात मामलों के आरोपी अभी भी फरार हैं। साधारण चोरी की 37 मामलों में सिर्फ आठ-दस घटनाएं ही खुल सकीं। कोतवाली क्षेत्र में सालभर में दुराचार के  सात मामले सामने आएं, जिनकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। इसी क्रम में सालभर में दहेज हत्या के तीन मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सालभर में 331 बाइक  चोरी
ऑटोलिफ्टर गैंग सालभर पुलिस को चुनौती देता रहा लेकिन पुलिस कभी उनसे पार नहीं पा सकी। आंकड़ों के मुताबिक सालभर में 331 बाइक चोरी हुईं लेकिन बरामद सिर्फ 31 ही हो पाईं। इन आंकड़ों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखने और उन्हें बरामद करने में हमेशा कन्नी काटती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कैदियों की फरारी ने भी परेशान किया
30 जुलाई वर्ष 2014 की सुबह करीब आठ बजे जिला कारागार के मुख्य गेट से तमंचा से लेकर फरार हुए दो कैदियों अजय उर्फ दद्दा तिवारी और रविंद्र लोध की गिरफ्तारी में पुलिस खासा परेशान हुई लेकिन तब भी दोनों कैदियों का कहीं सुराग नहीं लग सका। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed