Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Python found on the roof of a house

Ballia News: मकान की छत पर मिला अजगर

Tue, 24 Nov 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Python found on the roof of a house
बेल्थरा बाजार ​स्थित एक मकान पर चढ़ा अजगर सांप। जागरुक पाठक
उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में सोमवार की देर शाम एक मकान की छत पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के युवकों ने अजगर का रेस्क्यू किया। बाद में उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बेल्थरा बाजार निवासी उषा राजभर सोमवार शाम करीब सात बजे किसी काम से अपने मकान की छत पर गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनकी नजर छत पर मौजूद अजगर पर पड़ी। इससे वह घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और युवक मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि सूचना उभांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय और वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के युवकों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर बड़े बोरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम के कर्मचारी आनंद द्विवेदी और विनय राजभर को अजगर सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव सरयू नदी के तट के समीप बसा है। ऐसे में आशंका है कि अजगर झाड़ियों के रास्ते रिहायशी इलाके में पहुंच गया होगा। रेस्क्यू अभियान में सतीश कुमार गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विंध्याचल शर्मा, आकाश साहनी, दीपक गुप्ता, रोशन राजभर और अभिषेक राजभर सहित अन्य युवकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed