{"_id":"58d961724f1c1b477763e799","slug":"police-patrol-and-snuffed-purses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त करती रही और उचक्के छीन ले गए पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त करती रही और उचक्के छीन ले गए पर्स
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस गश्त करती रही और
उचक्के छीन ले गए पर्स
शाहपुरा कोठी के पास बाइक सवार दो उच्चकों ने की वारदात
शहर में पुलिस पैदल गश्त करती रही, लेकिन इसका खौफ बाइक सवार उचक्कों में नहीं दिखा। फोर्स से करीब 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो उचक्के एक महिला की पर्स छीनकर भाग निकले। इससे पुलिस की गश्त भी सवालों में आ गई है।
एसपी के आदेश पर दो दिनों से प्रतिदिन शाम को शहर समेत पूरे जिले में 90 मिनट तक पैदल गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस भारी फोर्स के साथ सड़कों पर गश्त करती है। सोमवार को भी साढ़े सात बजे पैदल गश्त शुरू हुई। पुलिस की गश्त से 500 मीटर दूर बेखौफ बाइक सवार दो युवकों ने बाजार से अपनी बहन परवीन के साथ पैदल घर जा रहीं मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी रेशमा का पर्स छीन लिया और भाग निकले। रेशमा ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाती और शोर मचाती। इससे पहले ही उचक्के भाग निकले। रेशमा ने बताया कि पर्स में सात हजार रुपये की नगदी, आधार कार्ड समेत कुछ जरूरी कागजात थे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना के बावत जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।