फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police intervene in front of gambling prima facie

पुलिस ने दबोचा अंतर जनपदीय इनामी बदमाश 

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police intervene in front of gambling prima facie
बदमाश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
बहराइच जिले में दर्ज हैं डकैती, लूटपाट समेत तीन मामले 
विज्ञापन

थाना खीरी में धोखाधड़ी के दर्ज मामले में 2013 से था फरार 

खीरी पुलिस को शुक्रवार की सुबह बड़ी कामयाबी मिली। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने चार साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार शातिर बदमाश को दबोच लिया। एसपी ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। 

एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ नकहा चौराहा के पास से थाना ईसानगर के गांव लोनियनपुरवा निवासी यूसुफ खान उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना खीरी पर वर्ष 2013 में धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में दर्ज एक मामले में चार से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बहराइच जिले के थाना मोतीपुर में डकैती और लूटपाट के दो मामलों समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed