फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police hold out robbing mastermind Saraf

पुलिस की पकड़ से बाहर है सराफ लूट का मास्टर माइंड

Thu, 04 Aug 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 04 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Police hold out robbing mastermind Saraf
saraf - फोटो : amar ujala
- छठे दिन भी बंद रहीं व्यापारी की दुकानें
विज्ञापन

नगर के मोहम्मदी मार्ग पर पिंकी ज्वैलर्स में लूट की वारदात कराने वाला मास्टर माइंड आरोपी छठे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दहशत में सराफा व्यापारी की मोहम्मदी और खुटार मार्ग स्थित दोनों दुकानें गुरुवार छठे दिन भी बंद रहीं।
शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना पुलिस ने सराफ से लूटे गए सोने के जेवरातों के साथ करतार नगर पूर्वोत्तर दिल्ली निवासी योगेश पंडित, अमन बिहार बाहरी दिल्ली के संजय राजपूत और तुमुल वाल्मीकि, ग्राम बफनासा भिंड मध्य प्रदेश निवासी अरुण ठाकुर को घटना में प्रयुक्त हांडा सिटी कार सहित बंदी बनाकर 31 जुलाई को शाहजहांपुर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

कटरा पुलिस ने आरोपियों के साथ न्यायालय में भेजी गई चालान रिपोर्ट में बबलू सोनार को सराफ लूट का षडयंत्रकारी मास्टर माइंड बताया है। गिरफ्तार आरोपी योगेश पंडित के हवाले से रिपोर्ट में पुलिस ने लिखा है कि दिल्ली में प्राइवेट बसों में कंडक्टरी करने वाला 26 वर्षीय बबलू सोनार गोला नगर का निवासी है। बबलू योगेश से मिला था और बताया था कि गोला में उसके मोहल्ले में ही पिंकी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, दुकान मालिक नौ से 10 बजे के बीच दुकान खोलता है। इस समय व्यापारी को लूटा जा सकता है। लूट में 15 से 20 लाख रुपये का जेवरात आसानी से मिल जाएगा, बबलू की सूचना पर बदमाशों ने सराफ को लूटने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चुराकर पहुंचे थे लखीमपुर
गोला गोकर्णनाथ। कटरा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि लगभग दो माह पूर्व योगेश पंडित, बबलू सोनार के साथ गोला आया था, और सराफ की दुकान और आने जाने के रास्ते की रेकी कर वापस दिल्ली चला गया था। 27 जुलाई को तुमुल और संजय राजपूत ने दिल्ली के रानीबाग से हांडा सिटी कार चुराई और योगेश पंडित और अरुण ठाकुर के साथ लखीमपुर पहुंच गए। 28 जुलाई को लखीमपुर पहुंच कर चारों धर्मशाला में रुके और 29 जुलाई को कार पर सवार होकर गोला के लिए रवाना हो गए। गोला आने के बाद उन लोगों ने सराफ के आने जाने के रास्तों की रेकी की किंतु उस दिन वह लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए और वापस कार से लखीमपुर चले गए, जहां वह प्राइवेट गेस्ट हाउस में ठहरे और दूसरे दिन 30 जुलाई की सुबह गोला के लिए रवाना हो गए। इस दिन मौका देखकर उन्होंने सराफ की दुकान में घुसकर तमंचों की नोंक पर लूटपाट की, किंतु शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा धर लिए गए। सराफा व्यापारी के भाई अभिषेक ने घटना के दिन ही यह बताया था कि लगभग एक माह पूर्व उसने मोहल्ले वालों के साथ हथियारों से लैस बदमाशों को देखा था, तहरीर पुलिस को दी गई थी किंतु पुलिस ने कोई छानबीन न कर टाल दिया था। यह भी बताया था कि 29 जुलाई को हांडा सिटी कार सवार इन्हीं बदमाशों को लखीमपुर गोला मार्ग पर नहर के पास कार की नंबर प्लेट बदलते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed