{"_id":"5701396d4f1c1b211ec81128","slug":"police-caught-guvanshiy-animal-bhudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भुड़वारा में पकड़े गौवंशीय पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने भुड़वारा में पकड़े गौवंशीय पशु
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
गौवंशीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- आरोपी घर छोड़कर भागे, ग्रामीणों में किए वितरित
कोतवाली पुलिस ने भुड़वारा गांव में दबिश देकर हत्या करने के लिए घरों में छिपाए गए सौ गौवंशीय पशुओं को निकालकर पशु पालकों में वितरित कर दिए हैं, जबकि कसाई घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि भुड़वारा गांव में हत्या के लिए कई घरों और बाड़ों में पशुओं को छुपाकर बांधा गया है। उनके नेतृत्व में शंखधर भट्ट, संजीव दुबे, अंबरलाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस बल कई गाड़ियों में सवार होकर भुड़वारा गांव पहुंच गया। पुलिस ने कसाइयों के घरों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की गाड़ियों को देखकर कसाई घर छोड़कर भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने भुड़वारा गांव में हत्या के लिए घरों में छुपाकर बांधे गए गौवंशीय पशुओं को बरामद कर उन्हें लक्ष्मनयती ले आई। पुलिस ने इन बरामद पशुओं को लिखापढ़ी कर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि जिन घरों से पशु बरामद हुए हैं उन लोगों और इस धंधे में लगे लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
अब तो सख्ती करो इंस्पेक्टर
पशुओं की बरामदगी की सूचना पर पूर्व विधायक अरविंद गिरि अपने कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मनयती पहुंच गए, जिन्होंने इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी से कहा कि अब तक की पुलिस ने भुड़वारा में हो रहे पशु हत्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे ग्रामीण स्वयं पशुओं को कसाइयों से मुक्त कराने में लगे हैं। पिछले सप्ताह कई पशुओं को कसाइयों के चुंगल से छुड़ाया गया है। पशु हत्या का व्यवसाय दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, इसलिए अब तो सख्ती करो। इस पर इंस्पेक्टर ने आश्वस्त किया कि भुड़वारा पर पैनी नजर रखी जाएगी और इसी बरामदगी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर रिंकू शुक्ला, अनुराग गुप्ता, अन्नू दीक्षित, मोंटी गिरि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
लंबे अर्से से हो रहा है यह व्यवसाय
गो हत्या, तस्करी को रोकने में कई आला अफसर अपनी जान गवां चुके हैं। नगर के भुड़वारा क्षेत्र में यह गोहत्या तस्करी का धंधा लंबे अर्से से चल रहा है। इस धंधे में लगे लोग स्वयं बाजारों से पशु नहीं खरीदते बल्कि मजदूरों से इन्हें खरीदवाकर भुड़वारा मंगवा लेते हैं। जानकार तो यहां तक बताते हैं कि भुड़वारा का पशु चोर गिरोह क्षेत्र में कई वारदातें कर चुका है। पुलिस की निष्क्रियता से किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।
एक सप्ताह से गायब था सांड़
भुड़वारा से पशु बरामदगी में सांड़ बरामद होने की सूचना पाकर मूड़ा सवारान क्षेत्र के कई लोग लक्ष्मनयती आ गए, जिन्होंने बताया कि यह सांड़ एक सप्ताह से मूड़ा सवारान में नहीं देखा गया है। इसे हत्या के लिए भुड़वारा लाए हैं। सांड़ के उत्पात को रोकने के लिए कसाइयों ने नकेल डालकर उसकी एक आंख फोड़ दी है।