फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Pistol disco 'dogged sticks

‘तमंचे पर डिस्को’ को लेकर चली लाठियां

Thu, 02 Apr 2015 07:55 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Thu, 02 Apr 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
गांव बल्लीपुर में चल रही नौटंकी में तमंचे पर डिस्को नामक गीत पर दो पक्षों में लाठियां चली। इस मारपीट में एक पक्ष का एक युवक घायल हो गया। मारपीट होने से नौटंकी का कार्यक्रम बंद कर दिया गया। एसओ आरके यादव ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी मूलचंद के लड़के का मुंडन के मौके पर बुुधवार की रात नौटंकी का आयोजन किया गया था। रात करीब एक बजे नौटंकी शबाब पर थी। इसी बीच किसी दर्शक ने तमंचे पर डिस्को नामक गीत की फरमाइश की। गीत चालू होते ही कुछ युवा दर्शक तमंचे के स्थान पर लाठियां लेकर नाचने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी। मारपीट के कारण नौटंकी बंद कर दी गई। लाठी लगने से बल्लीपुर निवासी गुड्डू घायल हो गया। उसे एक एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed