फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pigs attack The injured young man

सुअर के हमले से युवक जख्मी

Fri, 15 May 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 May 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
नकहा गांव के खेतों में आए एक जंगली सुअर ने एक युवक को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गांव वालों के खदेड़ने पर जंगली सुअर गांव के एक घर में घुस गया, जहां ग्रामीणों ने उसे घेर कर मार डाला। बाद में उसे जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे वन अधिकारियों ने सुअर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नकहा निवासी रामनरेश (30) पुत्र राम विलास अपना खेत देखने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बबलू सिंह के मक्के के खेत से निकलकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनरेश के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए और सुअर को खदेड़ने का प्रयास किया। जंगली सुअर ने भागते-भागते पांच अन्य लोगों को भी पंजा मारकर मामूली रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जंगली सुअर खेतों से भागकर गांव के ही गयादीन के घर में घुस गया। वहां ग्रामीणों ने घेर कर उसे पीट कर मार डाला। बाद में उसे जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर एसडीओ आरएन सिंह सहयोगी वनकर्मियों के साथ और एसओ खीरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही जंगली सुअर के शव को कब्जे में लेकर उसका नकहा में ही पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ फारेस्ट आरएन सिंह ने बताया कि जंगली सुअर की हत्या करने के मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed