फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Phulis robbed by revealing

प़ुलिस ने किया लूट का खुलासा

Wed, 02 Sep 2015 11:14 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Wed, 02 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Phulis robbed by revealing
थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व बरखेरिया जाट गांव के निकट हाइवे बाईपास के निर्माण सामग्री की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने जंगबहादुरगंज के कबाड़ व्यापारी और माल खरीदने आए एक अन्य व्यापारी को गिरफ्तार कर उनसे माल बरामद किया है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पूर्व थाना क्षेत्र में बरखेरिया जाट गांव के निकट एरा कंस्ट्रक्शन द्वारा हाइवे के बाइपास को बनाने के लिए वहां लाई  सरिया, शटरिंग प्लेट और चैनल को बदमाशों ने वहां रह रहे कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट लिया था। घटना के बाद एरा के कर्मचारी और पुलिस मामले के खुलासे में लगे थे। मंगलवार शाम पांच बजे कस्बा जंगबहादुरगंज में रामगोपाल गुप्ता उर्फ छोटे कबाड़ी के यहां चोरी गया माल बिक्री के लिए एक ट्रक में लोड होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर रामगोपाल गुप्ता और माल खरीदने आए शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी श्यामपाल सिंह को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया। पुलिस ने एरा कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी राजीव कुमार की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक करीब चार टन माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोग घायल
उचौलिया।
हाइवे पर उचौलिया गुरुद्वारा के निकट शारदा नहर पुल के पास बुधवार दोपहर एक बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा वृद्ध और बाइक फिसलने से चालक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचौलिया नहर पुल के पास बुधवार दोपहर  करीब तीन बजे उचौलिया से जेबीगंज की ओर जा रही बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे हरदोई जिला के थाना मझिला क्षेत्र के गांव बहेरा निवासी 75 वर्षीय रहमत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक 22 वर्षीय मनोज पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव बेलहईया थाना मझिला जिला हरदोई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा मनोज का साथी इसी गांव निवासी गुड्डू मामूली जख्मी हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। गुड्डू ने बताया कि वह मनोज के साथ उसकी रिश्तेदारी में जेबीगंज के पास एक गांव जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed