फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
people killed in road accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला
दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पलियाकलां। बोझवा निवासी गोवर्धनलाल का 55 वर्षीय पुत्र मंगलराम शुक्रवार को साइकिल से पलिया किसी काम से जा रहा था। पलिया  निघासन स्टेट हाइवे पर तिलकपूर्वा मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे मिनी लोडर वाहन से उसकी साइकिल की टक्कर हो गई। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि चालक भागने की फिराक में था लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। चालक को मय वाहन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से घरवालों में कोहराम मच गया है। 
मूड़ा सवारान। कोतवाली गोला के बसलीपुर ग्रंट निवासी रंजीत सिंह का पुत्र गुरुलाल सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली से धान बेचने गोला गया था। धान की रेट सही न लगने पर उसने पिता रंजीत सिंह को फोन कर गोला बुलाया। रंजीत सिंह बाइक से गोला के लिए निकले। रास्ते में कैलामाता मंदिर के पास गोला की ओर से तेज रफ्तार आ रही संसारपुर गुरुद्वारे की कार सेवा की गाड़ी ने रंजीत सिंह की बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह घसीटते चले गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। कार सेवा की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। कार सेवा की गाड़ी में सवार ड्राइवर और दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मितौली। पकरिया जलालपुर निवासी कमलेश की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका अपने भतीजे मितेश को लेकर सरदार पटेल स्कूल रेवाना जा रही थी। कस्ता-सीतापुर मार्ग पर रेवाना गांव के पास सुबह करीब आठ बजे कस्ता की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने प्रियंका को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। जबकि भतीजे मितेश को हल्की चोटें आईं। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और फौरन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन प्रियंका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के पिता कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में सात लोग घायल
लखीमपुर खीरी। विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
जंगबहादुरगंज । नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मस्तीपुर के निकट हुए सड़क हादसे  में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए । मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम  छतिया सरैयां निवासी जुबील (19) पुत्र असमेरे अपनी मां फातिमा (37) , बहन  मुबाइशा (12) व भाई जावेद (4) के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में ग्राम  रामापुर थाना पसगवां जा रहा था । इसी दौरान जेबीगंज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मस्तीपुर में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गई, इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से चारों लोग घायल हो गए ।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज  के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेबीगंज में भर्ती कराया।
संपूर्णानगर। बसही निवासी भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह की भाभी सीमा सिंह और मां लाजपती बहादुर नगर के पास कार पलट जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
बाकेगंज। कस्बे से सटे गांव कोठीपुर से पिता के साथ बाइक के पीछे बैठकर मायके फरधान जा रही 30 वर्षीय सीमा देवी रजागंज मार्केट में अचानक बाइक से गिर कर गंभीर घायल हो गई। पिता लोगों की मदद से बेटी को फरधान सीचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों न महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

कार की टक्कर से मां-बेटा जख्मी
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक आल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार गांव सौंठन निवासी अतुल कुमार कश्यप और उसकी मां नीलम घायल हो गए। हादसे के दौरान गिरी बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घायल मां-बेटे को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव सौंठन निवासी अतुल कुमार कश्यप अपनी मां नीलम कश्यप को बाइक पर बैठाकर गोला से घर जा रहे थे। लखीमपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही आल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क के नीचे गिर गए और बाइक रोड पर गिर गई। गिरने से अतुल और उसकी मां घायल हो गए। इसी बीच लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने सड़क पर पड़ी बाइक को रौंद दिया और फरार हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भर्ती कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed