फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passengers sitting way Used in robbery

सवारियां बैठाकर रास्ते में करते थे लूटपाट

Tue, 01 Sep 2015 10:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के मेला मैदान से शाम को सवारियों को पिकअप में बैठाकर सुनसान रास्ते में लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। इसी गिरोह ने रविवार की देरशाम मेला मैदान से एक युवक को बैठाकर रास्ते में कंडवा पुल के पास लूटपाट की थी, जिसके बाद पीड़ित युवक की सक्रियता से गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया था। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बेलवा निवासी अब्दुल रहमान से पूछताछ में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इस गैंग में चार से पांच लोग शामिल हैं, जो पिकअप पर देरशाम सवारियां बैठाते थे। खास बात यह है कि ज्यादा सवारियां न बैठाकर बस एक-दो यात्रियों को बैठाया जाता था। यात्रियों को झांसा देकर विश्वास में लेने का प्रयास करते हुए गैंग के अन्य सदस्य भी खुद यात्री बन जाते थे और किराए के बारे में बातचीत करते थे। इसके बाद सुनसान इलाके में यात्री से लूटपाट करते थे और रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। कोतवाल ने बताया है कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1200 रुपये, लूटा गया मोबाइल, लैपटॉप का बैग बरामद हुआ हैै, जो धौरहरा क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी संजय गुप्ता से लूटा गया था। पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया हैै कि बैग में बीए की मार्कशीट भी थी, जो बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़ित संजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जिनके जल्द ही गिरफ्त में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed