फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parshuram massacre kink complicating

परशुराम हत्याकांड की गुत्थी उलझी

Sat, 27 Jun 2015 11:07 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 27 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
बुद्धापुरवा में मिले शव की पहचान परशुराम के तौर पर हो गई है, लेकिन उसकी हत्या क्यों और किसने की? यह पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। जहां शव मिला था उससे थोड़ी दूर पर ताश की गड्डी और बीयर की तीन बोतलें भी मिलीं थीं। जिसको लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की शाम को पलिया थाना क्षेत्र के गांव बुद्धापुरवा की सड़क के पास रक्तरंजित एक युवक का शव मिला था, जिसके पेट, हाथ और सिर में धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। देरशाम को शिनाख्त छेदनीपुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय परशुराम के तौर पर हुई। उसकी पत्नी सुभाषनी और घरवाले भी किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि उसकी हत्या क्यों और किसने की। इसके चलते बड़े भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी कोई खास सुराग नहीं लगा है। हालांकि शव के मिलने के स्थान से कुछ दूर ताश की गड्डी और बीयर की तीन बोतलें मिलीं हैं। पुलिस अब इन चीजों को हत्या से जोड़कर सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही हैै। पुलिस की माने तो परशुराम जुआ खेलता था। ऐसे में जुए में लेनदेन को लेकर विवाद में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन बजे घर से निकला था, मोबाइल गायब
मृतक के भाई ओमप्रकाश के मुताबिक शुक्रवार को परशुराम दिन में तीन बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसकी हत्या हो गई और शाम पांच बजे घरवालों को जानकारी हुई। मृतक के पास से उसका मोबाइल और रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका मुआयना कर घरवालों से मिले एसपी
एसपी अरविंद सेन ने देर रात गांव पहुंचकर शव को देखा और फिर घटनास्थल पर भी गए। उन्होंने वहां बारीकी से मुआयना किया और फिर घरवालों से बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed