फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Park personnel said the raid on the wild elephants, bicycles and broke

पार्क कर्मियों पर जंगली हाथियों ने बोला धावा, साइकिलें तोड़ीं

Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां-चंदनचौकी।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां-चंदनचौकी। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Park personnel said the raid on the wild elephants, bicycles and broke
elephent - फोटो : amar ujala
- चंदनचौकी पलिया मार्ग भी किया घंटों जाम
विज्ञापन

- संपूर्णानगर परिक्षेत्र में ले चुके हैं एक की जान

पिछले एक सप्ताह से थारू क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी है। देरशाम जंगली हाथियों ने गश्त कर वापस जा रहे पार्क कर्मियों पर हमला बोल उनकी साइकिलें तोड़ डाली और कुछ ही देर बाद चंदन चौकी पलिया मार्ग पर आ गए, जिससे आवागमन बंद हो गया। इसके बाद हाथियों के झुंड ने गांव सूरमा गोबरौला और मंगलपुरवा के कई किसानों की फसल उजाड़ डाली। बता दें कि पिछले दिनों जंगली हाथी ने संपूर्णानगर परिक्षेत्र में एक व्यक्ति को मार भी डाला था।

दुधवा रेंज के पार्क कर्मी जमुना प्रसाद, बंसी, झल्ली गश्त कर शाम सात बजे वापस दुधवा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे कि तभी सूरमा गांव के पास हाथियों के झुंड ने उन पर धावा बोल दिया। कर्मी साइकिल छोड़ जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जंगली हाथियों ने उनकी साइकिलें तोड़ डालीं और एक साइकिल पर लदा कर्मी का करीब 75 किलो चावल भी वह खा गए। फिर हाथियों का झुंड चंदनचौकी-पलिया मार्ग पर आ गया। जिससे दोनों और वाहनों की कतार लग गई और इस मार्ग को हाथियों ने दो घंटो तक जाम रखा। इसके बाद हाथियों का झुंड सूरमा गांव के खेतिहर इलाके में पहुंच गया और किसान घुम्मन और बम्भन की खड़ी धान की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों ने गोला पटाखा आदि दागकर बड़ी मुश्किल से उनको वापस जंगल में खदेड़ा। यहां के बाद हाथियों का झुंड ध्यानपुर गोबरौला, मंगल पुरवा पहुंच गया और किसान गोकुल राना की चार बीघा गन्ने की फसल, घुम्मन राना के तीन बीघा धान, कल्लू के 10 बीघा धान, रज्जू दहिला शंभू की दो-दो बीघा धान की फसल को खाकर तथा रौंद कर नष्ट कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने गोला पटाखा आदि दगा कर वापस जंगल खदेड़ा। बता दें कि जंगली हाथियों ने संपूर्णानगर परिक्षेत्र में एक व्यक्ति को मार भी डाला था। जंगल हाथियों से जंगल के आसपास के गांवों के लोग बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed