Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3,200 police personnel will be deployed to ensure security at 1,172 Chhath ghats.

Ballia News: 1172 छठ घाटों की सुरक्षा में तैनात होंगे 3200 पुलिसकर्मी

Sat, 14 Nov 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
3,200 police personnel will be deployed to ensure security at 1,172 Chhath ghats.
नगर के स्टेशन रोड पर छठ पर्व के लिए खरीदारी के चलते लगा जाम।संवाद
बलिया। छठ पूजा के दौरान जिले के 1172 घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए करीब 3200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जवानों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी, ताकि सुबह से देर रात तक घाटों पर लगातार निगरानी बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित एसडीएम और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



घाटों पर भीड़ के हिसाब से पुलिसकर्मियों की संख्या तय की जाएगी। कम भीड़ वाले घाटों पर एक और अधिक भीड़ वाले घाटों पर दो से तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी छठ घाट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। नदी घाटों पर एसडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा पुलिस की ओर से जिले के सभी छठ घाटों और जलाशयों की गूगल मैपिंग कराने के बाद घाट तक पहुंचने वाले रास्ते, जलाशय की सुरक्षा व संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया है। जिले में करीब 1100 पोखरों पर छठ पूजा होती है। बुधवार को एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बिचला घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश, सफाई और बैरिकेडिंग के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख घाटों पर गोताखोरों और नावों की व्यवस्था रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


छठ पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
बलिया। छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बिचला घाट, टाउन हॉल सहित शहर के प्रमुख घाटों और स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों का अवलोकन किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के भ्रमण से छठ पर्व को लेकर प्रशासन की सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed