फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia theft of office supplies

पलिया के आपूर्ति कार्यालय में चोरी 

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Palia theft of office supplies
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
तहसील परिसर में स्थित है कार्यालय, अन्य कार्यालयों की सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन

 सोमवार की देर रात चोरों ने सप्लाई कार्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखा एक  महत्वपूर्ण कंप्यूटर, सीपीयू आदि सामान पार कर दिया। कार्यालय तहसील परिसर में स्थित है। चोरी ने तहसील परिसर के अन्य कार्यालयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
सोमवार की देर रात चोरों ने आरी से आपूर्ति विभाग कार्यालय के मेन दरवाजे का ताला काट दिया और फिर कुंडी खोलकर भीतर घुस गए। उन्होंने यहां से कंप्यूूटर, सीपीओ, की बोर्ड आदि सामान पार कर दिया। मंगलवार की सुबह जब कर्मी आए और देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और फिर पुलिस को। घटना से तहसील के अन्य कार्यालयों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ेेेे हो गए हैं। पूर्ति विभाग के लिपिक संतोष कुमार ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


फीड़िग का होता था कार्य
चोरी गए कंप्यूटर से राशन कार्ड डाटा फीडिंग का कार्य होता था और उसके चोरी हो जाने से मंगलवार को पूरे दिन कोई कार्य नहीं हो सका। 

तहसीलदार पहुंचे कार्यालय
चोरी की जानकारी होने पर तहसीलदार  रामप्रकाश और नायब तहसीलदार धनश्याम भारती दोनों ही आपूर्ति कार्यालय पहुंचेे और निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पूर्ति लिपिक से वार्ता कर तहरीर दिए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में तहसील के पास झाड़ियों में पड़ा मिला कंप्यूूटर 
पुलिस ने आपूर्ति कार्यालय से चोरी हुआ कंप्यूटर और सीपीयू को तहसील भवन से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दोनों झाड़ियों में पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

गांव दुर्गापुरवा के घर में चोरी
निघासन। क्षेत्र के गांव दुर्गापुरवा में चोरों ने एक घर में घुसकर एलपीजी गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। गांव के ही एक और घर में घुसे चोर घरवालों के जाग जाने पर भाग निकले। 

दुर्गापुरवा गांव निवासी छंगालाल के घर में सोमवार रात चोरों ने घुसकर वहां खाना बनाने के लिए रखा रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिया। इसके बाद चोर दीवार फांदकर इसी गांव के कामता प्रसाद के घर में जा घुसे। चोर कामता के घर में रखा एक संदूक उठाकर ले जा रहे थे तभी उनकी आहट से कामता प्रसाद और उनकी पत्नी जाग गए। इन लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर संदूक वहीं  छोड़कर भाग गए। कामता प्रसाद और छंगालाल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed