{"_id":"28b227057e24845c81ba8ce9b28ddd27","slug":"overnight-station-two-mango-trees-cut-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात थाने के पीछे से दो आम के पेड़ काटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातोंरात थाने के पीछे से दो आम के पेड़ काटे
मितौली।
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली थाने के पीछे लगभग 200 मीटर की दूरी पर आम की बाग से चोरों ने दो हरे आम के पेड़ काट लिए और लकड़ी लेकर फरार हो गए। जबकि पुलिस पेड़ों के कटान की जानकारी होने से ही इंकार कर रही है। दोनों पेड़ राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज की बाउंड्री से लगे थे। गुरुवार की सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए तो देखा कि लकड़ी मौके से गायब है। जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिना परमिट हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है लेकिन वन विभाग और पुलिस चुप्पी साधे हुए है। इस संबंध में एसओ जीएस पांडेय ने भी किसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन