{"_id":"59402778866419171b8b45ab","slug":"overloaded-tata-magic-one-killed-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओवरलोड टाटा मैजिक पलटी, एक की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड टाटा मैजिक पलटी, एक की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर यात्रियों से भरी ओवरलोड टाटा मैजिक पलट गई। उसमें सवार दो युवक संग तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हालत खराब होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थानाक्षेत्र के गांव नकटहा निवासी 38 वर्षीय सुरेश पत्नी रामसहेली उर्फ सरिता के साथ बौधिया खुर्द निवासी अपने साढू जगदीश के यहां बीते सोमवार को गए थे। मंगलवार की सुबह लोग पिरथीपुरवा चौराहे पहुंचे। इसी बीच सवारियां लेकर टाटा मैजिक गाड़ी आई। गाड़ी में सवारियां होने के बावजूद इन दोनों से जबरन चालक ने गाड़ी में बैठने को कहा। आरोप है कि चालक ने सुरेश का हाथ पकड़कर बैठा दिया। सरिता ने बताया कि गाड़ी में अधिक सवारियां होने के कारण बैठने में दिक्कत हो रही थी। इसके बावजूद चालक ने उन्हें बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी के पीछे कई सवारियां लटकी हुई थीं। गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर चालक चला। बम्हनपुर के आगे ईंट भट्ठा के पास मैजिक गाड़ी सवारियां अधिक होने के कारण आगे से उठ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उसमें बैठे सुरेश उनकी पत्नी सरिता, कमला पत्नी सोबरन निवासी लालपुर ढखवा, सुमन पत्नी रामपाल निवासी रमुआपुर, टाटा मैजिक मालिक रेवती निवासी सकटू पुरवा घायल हो गए। घायलों को भाजपा कार्यकर्ता संतोष बाथम की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। रेवती, सुमन, कमला की हालत खराब होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
18 सवारियां मैजिक में थी
पुलिस के अनुसार टाटा मैजिक यूपी 31 टी 5118 में करीब 18 सवारियां बैठी हुई थी। जबकि मैजिक में सात से आठ सवारियां ही बैठने का प्राविधान है।
विज्ञापन
टाटा मैजिक को कब्जे में लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जयकरन सिंह, कोतवाल