{"_id":"6f55a0e071a9dbfd25453fb5be3b05b2","slug":"online-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरधान में कंप्यूटर पर लिखी पहली रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरधान में कंप्यूटर पर लिखी पहली रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के फरधान थाने में पहली बार कंप्यूटराइज्ड एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुकदमे के वादी को कंप्यूटराइज्ड एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई है।
सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव कालाडुंड निवासी देशराज वर्मा ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर सैधरी निवासी कैलाश चंद्र वर्मा और शांति के खिलाफ पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने जानबूझ कर हादसे को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में कंप्यूटराइज्ड एफआईआर दर्ज की है। सीओ ने बताया कि सीसीटीएनएस योजना के अंतर्गत फरधान थाने में यह पहली एफआईआर दर्ज हुई है। शारदानगर में सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है लेकिन अभी कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। सीसीटीएनएस योजना के नोडल अधिकारी एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फरधान थाने में पहली कंप्यूटराइज्ड एफआईआर लिखे जाने पर प्रधान लिपिक शंभूनाथ उपाध्याय समेत टीम को एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है और बधाई भी दी है।