फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One killed, two injured in electric wire breaking down

बिजली का तार टूटकर गिरने से एक की मौत, दो जख्मी

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in electric wire breaking down
death - फोटो : amar ujala
मोहम्मदी। मोहल्ला भीतर में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

कस्बे में दूसरे दिन मंगलवार को भी होली की धमार निकलती है, भीतर मोहम्मदी के तीन युवक अपनी ही गली में नल के पास खड़े नहा रहे थे तभी अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, वहां नल के पास खड़े भीतर मोहम्मदी के सूरज बख्श सिंह का पुत्र 26 वर्षीय विवेक सिंह और रामनिमास मिश्रा का पुत्र 24 वर्षीय नवनीत मिश्र तथा इसी मोहल्ले के विजय मिश्रा का  25 वर्षीय पुत्र गौरव मिश्रा चपेट में आकर झुलस गए, तीनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत देखते हुए उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में गौरव मिश्रा ने दम तोड़ दिया। तीन युवकों के करंट लगने से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा है। गौरव के घर पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

लोगों का कहना है कि सपोर्ट लगा होता तो तार जमीन पर टूटकर न गिरता। बहरहाल बिजली विभाग ने तुरंत मोहल्ले में पहुंचकर तार को दुरुस्त किया तथा सपोर्ट भी लगाया। बहरहाल बिजली विभाग के प्रति लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed