फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One inspector died in a road accident, one injured

सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, एक घायल

Mon, 20 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान/बेहजम।
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान/बेहजम। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
One inspector died in a road accident, one injured
accident - फोटो : amar ujala
बेहजम रोड पर गौरिया बाजार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

वन कर्मचारियों में दौड़ी शोक की लहर 

लखीमपुर-मितौली मार्ग पर गांव गौरिया के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय सेंट्रो कार की चपेट में आने से बाइक सवार वन दरोगा 59 वर्षीय एसबी सिंह सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को भीड़ ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वन दरोगा को मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा मैंगलगंज रेंज की पश्चिमी क्षेत्र में तैनात थे। 
फैजाबाद जिले के मूल निवासी वन दरोगा एसबी सिंह वर्तमान समय में सिसैया चौराहा स्थित अपने निजी मकान में परिवार समेत रहते थे। उनकी तैनाती लखीमपुर में मैगलगंज की पश्चिमी क्षेत्र में थी। वन दरोगा एसबी सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे अपनी बाइक से बेहजम के किशनपुर खेरवा प्लांट नर्सरी में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल हाने जा रहे थे। लोगों के मुताबिक थाना फरधान के गांव गौरिया की बाजार के पास मैगलगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते समय सेंट्रो कार ने सामने से आ रहे वन दरोगा एसबी सिंह और थाना मितौली के मिन्नापुर गांव निवासी कोटेदार 40 वर्षीय प्रदीप वर्मा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार रोड किनारे जा गिरी। हादसे में दरोगा एसबी सिंह और प्रदीप घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने वन दरोगा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग में छाया शोक, परिवार सदमे में
हादसे के शिकार दरोगा एसबी सिंह का सिसैया चौराहा और शहर के काशीनगर में निजी मकान हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटा विकास सिंह लखीमपुर में ही बेसिक में सहायक अध्यापक है और बेटी नीतू सिंह का विवाह हो चुका है। वन दरोगा एसबी सिंह मृदुल स्वभाव के थे। एसबी सिंह की प्रथम तैनाती दुधवा क्षेत्र में हुई थी। उन्हें जनवरी 2017 में  सेवानिवृत्त होना था। उनकी हादसे में मौत की खबर से वन विभाग में शोक छा गया। अप्रत्याशित मौत से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed