फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one arrested with three kilos 200 grams of hashish

तीन किलो 200 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 28 May 2015 08:12 PM IST
लखीमपुर/ईसानगर।
लखीमपुर/ईसानगर। Updated Thu, 28 May 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
one arrested with three kilos 200 grams of hashish
ईसानगर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फलों के साथ तस्करी कर लाई जा रही
विज्ञापन
तीन किलो 200 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता मिली है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बहराइच जिले का निवासी है। पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। चरस को कहां से लाया जा रहा था, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बहराइच से चरस लेकर बिक्री के लिए लखीमपुर जा रहा है। इस पर सीओ मनोज यादव के निर्देशन में ईसानगर पुलिस ने पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया और रोकने पर एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर धौरहरा क्षेत्र के गांव कलुआपुर के पास एक व्यक्ति को धर दबोचा, जिसकी तलाशी में उसके पास से तीन किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम और पता दिनेश पुत्र सत्यनरायण निवासी ग्राम गयाघाट थाना मोतीपुर जनपद बहराइच बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है।


पुलिस टीम में यह रहे शामिल
सीओ धौरहरा मनोज कुमार यादव के निर्देशन में एसओ रामकुमार यादव, एसआई अरविंद कुमार शुक्ला, एसआई जितेंद्र बहादुर, मुख्य आरक्षी ओमकार सिंह, आरक्षी कमलेश कुमार शामिल रहे।

काफी मात्रा में चरस की खेप लखीमपुर में बिक्री के लिए लाई गई थी। आशंका है कि नेपाल से बहराइच के रास्ते चरस की तस्करी की जा रही है। लखीमपुर-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती के चलते तस्करों ने रूट बदला है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही हैै।
अरविंद सेन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed