फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the strength of the arms robbed of thousands

शस्त्रों के बल पर हजारों की लूट

Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /लखीमपुर  खीरी।
ब्यूरो /लखीमपुर  खीरी। Updated Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
On the strength of the arms robbed of thousands
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने धौरहरा और निघासन में दिया वारदात को अंजाम
राहगीरों से नकदी और बाइक लूटी, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाकर की पूछताछ

बाइक सवार लुटेरों के बेखौफ गैंग ने धौरहरा और निघासन क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाकर हजारों की नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। धौरहरा में लकड़ी ठेकेदार से 20 हजार की नकदी आदि सामान बदमाशों ने लूटा। जबकि निघासन में एक राहगीर से नकदी और बाइक लूट ली। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी गई है। 
रविवार की रात आठ बजे लखीमपुर से बाइक से घर वापस आ रहे खेसवाही गांव निवासी  ठेकेदार राजेश कुमार जायसवाल को गांव से दो किमी पहले रमियाबेहड़-खेसवाही मार्ग पर दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। राजेश के मुताबिक बदमाशों ने असलहों के बल पर 20 हजार की नकदी एक सोने की अंगूठी, दो एंड्रॉयड मोबाइल और बाइक की चाभी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रंजीत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना फर्जी प्रतीत  हो रही है।
विज्ञापन

निघासन। बैरिया और कठेरियनपुरवा के बीच एक राहगीर से नकाबपोश चार बदमाशों ने बाइक,  पांच हजार की नकदी और बोरी में लदी लाही लूट ली है। विरोध करने पर बदमाशों ने राहगीर की जमकर पिटाई भी की। गांव बैरिया निवासी संतोष रविवार शाम आठ बजे अपने घर से निघासन के गांव बौधिया रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। बैरिया और कठरियनपुरवा गांव के पास पुलिया के पास चार लुटेरों ने उसे रोक लिया। असलहों से लैस बदमाशों ने उसे लाठी डंडों से पीटा और तमंचा लगाकर उसकी बजाज प्लेटिना बाइक, पांच हजार रुपये नकद और 50 किलो लाही लूट ली। गांव जाकर लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ ही पीड़ित ने पुलिस को भी सूचना दी। पढ़ुआ चौकी पुलिस ने  पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद संदेह के आधार पर कठरियनपुरवा निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कठरियनपुरवा गांव से एक लावारिस हांडा शाइन बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed