फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Occult woman duped in the name of

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को ठगा

Sun, 08 Nov 2015 08:05 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 08 Nov 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
Occult woman duped in the name of
निकटवर्ती ग्राम ग्रंट नंबर तीन की एक महिला को तंत्र-मंत्र के नाम ठग लिया गया। घटना एक महीने पहले हुई पर पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की, एसओ का कहना है कि अब तक तहरीर तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

 थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम ग्रंट नंबर तीन निवासी राजवीर कौर के पास एक माह पहले ग्राम कुकरा निवासी दो ठग पहुंचे और उसको उसके खेत में सोना और धन गड़ा होने की बात बताई। साथ ही गड़ा धन और सोना निकालने के लिए तांत्रिक क्रियाएं करने के लिए एक मोटी रकम की मांग की। महिला धन और सोने के लालच में ठगों के झांसे में आ गई। राजवीर कौर ने बताया कि सबसे पहले उसने अपना जेवर गिरवी रख कर ठगों को 50 हजार रुपये दिए। इसके चार दिन बाद ठग उसके घर पर तंत्र-मंत्र का सामान लेकर पहुंचे और कुछ तांत्रिक क्रियाएं करने के बाद आगे के लिए दो लाख रुपये की और मांग की। राजवीर का कहना है कि इतनी बड़ी रकम के लिए उसने अपना दो एकड़ खेत गिरवी रखकर ठगों को रुपये दे दिए। इसके बाद ठगों ने उससे कहा कि बाबा तुम्हारे बच्चों की बलि मांग रहा है, इससे बचने के उपाय के लिए तंत्र-मंत्र का खर्च एक लाख रुपया होगा।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि इसके लिए उसने ब्याज पर रकम लेकर ठगों को दी। इसके बाद ठग उससे धीरे-धीरे एक माह के अंदर छह लाख रुपये ले गए। बावजूद इसके खेत में गड़ा धन और सोना नहीं मिला। जब उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची, जहां पुलिस ने उसकी शिकायत तो सुनी लेकिन कोई कार्रवाई किए बगैर टरका दिया। इतनी रकम देने के बाद राजवीर के सामने अब घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उधर इस संबध में कुकरा पुलिस चौकी इंचार्ज कन्हैया लाल यादव का कहना है कि राजवीर संबधित ठगों के विरुद्ध प्रार्थना-पत्र लेकर चौकी पहुंची थी, जहां उसकी बात ध्यान से सुनी गई, महिला से थाना मैलानी में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा गया था। मगर महिला ने ठगों के खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी का कहना है कि पीड़ित आड तक रिपोर्ट दर्ज करवाने नहीं आई है। तहरीर मिलते ही संबधित ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed