{"_id":"d2dd7698e59940f356b0ce43d357f83d","slug":"note-chori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 25 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से 25 हजार निकाले
पलियाकलां
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगवां निवासी एक सपा नेता की पत्नी के खाते से करीब 25 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली गई। उसने पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र दिया है। बता दें कि इलाके में और भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
नौगवां निवासी सपा नेता राजू चौरसिया की पत्नी सीमा देवी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से ठगों ने करीब 25 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। खरीददारी के बाद उनके खाते में महज 17 रुपये बचे हैं, उन्हाेंने इसकी सूचना बैंक को देते हुए पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता के अनुसार उनके फोन पर एक कॉल आई थी जिसमें उनसे पूछा गया कि उनका एटीएम बंद है और वह कोड संख्या बता दें तो उनका एटीएम खुल जाएगा। इसके बाद उन्होंने कोड बता दिया, इसके बाद यह घटना हो गई। बता दें कि इस तरह के मामले इलाके में आम होते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले रंगरेजान निवासी शिशिर शुक्ला के खाते से भी हजारों रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली गई थी। इससे करीब दो माह पूर्व शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी एक व्यक्ति के खाते से भी इसी तरह ऑनलाइन खरीददारी कर उनको हजारों रुपये का चूना लगा दिया गया था। सभी बैंकों के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी को अपना एटीएम कोड आदि न बताएं और इस तरह की कॉल आने पर पहले बैंक से संपर्क कर जानकारी हासिल कर लें।