फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not so much with teenager rape

कहीं किशोरी के साथ तो नहीं हुआ गैंगरेप

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Not so much with teenager rape
wine - फोटो : amar ujala
शराब की बोतलें और परिस्थितिजन्य साक्ष्य से बढ़ी आशंका 
विज्ञापन

खीरी ब्रांच नहर किनारे जिस स्थान पर सलवार-सूट पहने युवती का शव लटकता मिला है। उससे चंद कदम दूर पर शराब की बोतलें और बीयर की कैन मिलने से रेप के बाद हत्या आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के कपड़े खून से भीगे भी थे।
थाना मैलानी क्षेत्र की पुलिस चौकी बांकेगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी मृतका साधारण परिवार से है। पिता के पास एक एकड़ जमीन है। वह खेती बाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार की दोपहर से गायब हुई किशोरी का जब सोमवार की सुबह शव देखा गया, तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। मौके से शराब की चार शीशियों के मिलने से यह बात तो साफ हो गई कि वहां एक से अधिक लोग थे। इससे गैंगरेप की आशंका को भी बल मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि किशोरी का किसी से प्रेम प्रसंग होगा और वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंची होगी। जहां प्रेमी अपने अन्य दोस्तों के साथ रहा होगा। सभी ने शराब पीने के बाद दरिंदगी की होगी और जब किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे मार दिया। इस आशंका को बल मृतका के पिता की इस बात से भी मिलता है, कि रविवार को पड़ोस की लड़की ने उसकी पुत्री से मोबाइल पर किसी से बात कराई थी। उसके बाद से पुत्री गायब हो गई। पुत्री से बात कराते चचेरी बहन ने देखा था।
विज्ञापन


गांव से 10 किलोमीटर दूर मिली है लाश
लड़की की लाश अपने गांव से 10 किलोमीटर दूर बाग में मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि लड़की को आत्महत्या ही करनी थी तो वह 10 किलोमीटर दूर क्यों गई? यह बात पुलिस के गले भी नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बंधाया ढांढ़स
घटना की सूचना मिलने पर विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मृतका की मां से घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक ने उन्हें ढ़ाढस बंधाया और सांत्वना देते हुए इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।


घटना को संदिग्ध मान रहे एसपी
कहा, हर बिंदु की होगी जांच
बांकेगंज। एसपी मनोज कुमार झा और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी अपरान्ह चार बजे घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एसओ मैलानी अजय कुमार यादव से भी जानकारी ली और कई बिंदुओ पर जांच के साथ मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदेहास्पद है। क्योंकि कोई लड़की गांव से 10 किलोमीटर दूर आत्महत्या करने नहीं जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके के साक्ष्यों सहित सभी बिंदुओं पर जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed