फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not 30 hours later Holding nominated accused

30 घंटे बाद भी नहीं पकड़े नामजद आरोपी

Sun, 08 Feb 2015 05:49 PM IST
बेहजम।
बेहजम। Updated Sun, 08 Feb 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Not 30 hours later Holding nominated accused
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा में लल्लूराम की हत्या के मामले में 30 घंटे बाद भी पुलिस प्रधान सहित चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्याकांड की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बसारा गांव में शनिवार की सुबह लल्लूराम का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़े बग्गर से बरामद किया गया था। उसकी गर्दन और गले पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। इस मामले में लल्लूराम के बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने गांव के प्रधान संजय वर्मा टीटू, शिवप्रसाद, दीनदयाल और आशाराम के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी अरविंद सेन ने मौका-मुआयना कर बताया था कि दोनों पक्षों  के बीच दो दिन पहले गांव में बन रही नाली को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस अभी तक लल्लूराम हत्याकांड में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। नीमगांव एसओ बृजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि हत्याकांड में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed