फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No obvious cause of death of missing man

लापता युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Fri, 20 Mar 2015 11:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी क्षेत्र के बिसमासी गांव में एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बिसमासी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। होली के मौके पर वह घर आया था। 13 मार्च को अक्षय घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी 15 मार्च को पुलिस ने दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। 19 मार्च को अक्षय का शव गांव के शब्बीर की बाग में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने पिता सुरेंद्र की तहरीर पर गांव के ही अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने भी शुरुआती दौर में प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। मोहम्मदी कोतवाली के एसएसआई राम सिंह पवार ने बताया कि अक्षय की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed