फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No clue on the second day of a newly married woman and dives into the river

नदी में कूदी नवविवाहिता का दूसरे दिन सुराग नहीं

Sun, 26 Jul 2015 11:19 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 26 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
No clue on the second day of a newly married woman and dives into the river
शनिवार को शारदा नदी में छलांग लगाने वाली नव विवाहिता का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में दूसरे दिन भी लगे रहे।
विज्ञापन

थाना भीरा के गांव ढखिया खुर्द भानपुर निवासी सालिगराम की पुत्री रोहिनी (25) अपने भाई गेंदन के साथ बाइक से पलिया के ग्राम लालपुर ढाका स्थित अपनी ससुराल आ रही थी। इस दौरान शारदा पुल पर उसने चप्पल गिरने की बात कहकर बाइक रुकवा ली। उसका भाई गेंदन बाइक खड़ी कर चप्पल उठाने गया था उसी बीच रोहिनी ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर सीओ रामआसरे सिंह, एसओ कुंवर प्रभात सिंह, एसओ भीरा बृजराज यादव मय दलबल के साथ वहां पहुंच गए थे। उन्होंने फौरन पीएसी के गोताखोरों की टीम को मय स्टीमर बुला लिया। गोताखोरों और स्टीमर से नवविवाहिता की तलाश शुरु कर दी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका था। दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। अभी उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed