फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nkb by thousands of store goods stolen

नकब लगाकर दुकान से हजारों का सामान चोरी

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nkb by thousands of store goods stolen
chori - फोटो : amar ujala
सीतापुर रोड पर मिश्रा कलेक्शंस में हुई वारदात
विज्ञापन

शहर के सीतापुर रोड पर पंजाबी कॉलोनी गेट के सामने स्थित मिश्रा कलेक्शंस सेंटर की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील सिंह जांच करने पहुंचे। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। 

बचपन बचाओ फाउंडेशन के संचालक मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी बृजेश मिश्रा की सीतापुर रोड पर मिश्रा कलेक्शंस के नाम से दुकान है, जिसमें गिफ्ट्स एवं स्पोर्ट्स का सामान बेचा जाता है। बुधवार की रात को चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर दुकान में घुस गए और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे दुकान स्वामी बृजेश मिश्रा ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस को दी गई तहरीर में बृजेश मिश्रा ने बताया है कि करीब 25 हजार कीमत का सामान और 1200 रुपये की नकदी चोर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed