फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Newly married woman's body was found hanged, reports

नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Sep 2015 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body was found hanged, reports
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजपेयी में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। मृतका की शादी सात माह पूर्व हुई थी। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम वाजपेयी निवासी अजीत वर्मा की शादी फरवरी 2015 में फरधान क्षेत्र के गांव शिवराजपुर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री 20 वर्षीय प्रीती वर्मा के साथ हुई थी। सोमवार को दोपहर में प्रीती वर्मा का शव घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला, जिसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले गांव पहुंचे। मृतका के पिता प्रमोद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति अजीत वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

------
आरोपी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। फत्तेपुर सैधरी निवासी उमेश कुमार कश्यप की पुत्री शालू कश्यप के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामले में कोतवाली पुलिस ने कृषक समाज इंटर कॉलेज बालिका विभाग की शिक्षिका रश्मि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालू कश्यप कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है, जिसने शनिवार को घर आकर फांसी लगा ली थी। परिवार वालों ने भनक लगते ही उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। इस मामले में छात्रा की मां गीता कश्यप ने आरोप लगाया  कि शिक्षिका रश्मि आए-दिन शालू के साथ मारपीट करती थी। घटना वाले दिन भी शिक्षिका ने उसके साथ मारपीट की थी। कोतवाल रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed