{"_id":"57433abd4f1c1bb41569160a","slug":"nepalese-police-handed-childline-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन ने पुलिस को सौंपी दो नेपाली किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाइल्ड लाइन ने पुलिस को सौंपी दो नेपाली किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
Updated Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
नेपाली
- फोटो : अमर उजाला
काम करवाने के लिए एक व्यक्ति ले आया था नेपाल से
नागरिकों ने बस अड्डे से दो किशोरियों को एक व्यक्ति द्वारा लखीमपुर ले जाते हुए देखने पर पूछताछ की। उसके सही जवाब नहीं दे पाने पर लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन संस्था को दी। चाइल्ड लाइन ने पुलिस को सौंप कर उनको महिला अल्पावास के सुपुर्द कर दिया है। उनके घर वालों को सूचना दी जाएगी।
सोमवार को पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर सुरेश चौधरी, जितेंद्र सिंह गोल्डन ने एक व्यक्ति को दो नेपाली किशोरियों को ले जाते देखा तो उन्होंने उससे पूछताछ की। लेकिन ले जाने वाला व्यक्ति कोई सही जवाब नहीं दे पाया और वहां से रफूचक्कर हो गया। इस पर श्री चौधरी और गोल्डन युवतियों को पुलिस चौकी ले आए। चौकी से चाइल्ड लाइन संस्था के हेल्प लाइन नंबर पर काल की गई जिससे उसके समन्व्यक सुलभ पांडे और नीलम राना वहां महिला अल्पावास की अधीक्षिका आर्यमित्र विष्ट चौकी पहुंचे और वहां जानकारी। किशोरियों नेपाल के जिला कंचनपुर की बताई जा रही हैं। बताया गया है कि लखीमपुर का व्यक्ति उन्हें कार्य करने के लिए वहां ले जा रहा था। फिलहाल किशोरियों को महिला अल्पावास के सुपुर्द कर दिया गया है। चाइल्ड लाइन के समन्व्यक श्री पांडे ने बताया कि किशोरियों के घरवालों को सूचना पहुंचाई जा रही है कि ताकि वह किशोरियों को यहां से ले जाएं।